रतलाम/मुंबई: रेलवे के प्रति समर्पण और कार्यकुशलता के मामले में रतलाम मंडल ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है। मुंबई के यशवंत राव चव्हाण प्रतिष्ठान में आयोजित 70वें रेल सप्ताह के दौरान पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार ने रतलाम मंडल के 7 कर्मचारियों को ‘विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’ प्रदान किए। इन कर्मचारियों को वर्ष 2025 में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए एफिशिएंसी मेडल और मेरिट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
इन कर्मठ रेल योद्धाओं का हुआ सम्मान
विशिष्ट सेवा पुरस्कार पाने वालों में मंडल के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ शामिल हैं:
- अंजू कटियार: वरिष्ठ खंड अभियंता (बिजली/डीजल)
- दिनेश कुमार मोतीलाल: लोको पायलट (शंटर)-II
- मनीष धोबी: वरिष्ठ खंड अभियंता (पी-वे), निर्माण विभाग
- पियूष जोशी: वरिष्ठ क्लर्क कम टाइपिस्ट, स्थापना विभाग
- प्रकाश टेलर: कनिष्ठ अभियंता, यांत्रिक विभाग
- राजकुमार साल्या: वरिष्ठ तकनीशियन (सिग्नल), संकेत एवं दूरसंचार विभाग
- अवधेश कुमार: मुख्य कार्यालय अधीक्षक, स्टोर विभाग
DRM ने दी बधाई
रतलाम मंडल के डीआरएम (DRM) अश्वनी कुमार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी पुरस्कृत कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल इन कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि पूरे मंडल के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अन्य कर्मचारियों से भी इसी तन्मयता और कर्मठता के साथ कार्य करने की अपील की ताकि भविष्य में भी रतलाम मंडल का नाम जोनल और रेलवे बोर्ड स्तर पर चमकता रहे।
