रतलाम। श्री मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज के पूर्व अध्यक्ष श्यामलाल सोनी का रविवार को उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन की खबर से स्वर्णकार समाज सहित शहर के सामाजिक और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर फैल गई।
श्यामलाल सोनी, स्वर्णकार समाज के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनी के सुपुत्र थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे वरिष्ठ पत्रकार रमेश सोनी, राजेश सोनी और कमलेश सोनी के पिताजी, रोबिन और क्रीस के दादाजी तथा शिवांश के परदादाजी थे। इसके अलावा वे स्वर्गीय राजेन्द्र सोनी, स्वर्गीय कृष्णगोपाल सोनी, महेश सोनी और दिनेश सोनी के बड़े भाई थे।
उनके निधन पर मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज, श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास, मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी युवा मंच, मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार महिला मंडल, माताजी निर्माण समिति, गोठ समिति, मैढ़ क्षत्रिय मेवाड़ा स्वर्णकार समाज, अखिल भारतीय मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, अखिल भारतीय मैढ़ क्षत्रिय महिला मंडल, रतलाम सराफा एसोसिएशन, रतलाम प्रेस क्लब, आंचलिक पत्रकार संघ, कोबरा डिजिटल न्यूज नेटवर्क, मीडियावाला, दैनिक स्वतंत्र एलान, दैनिक क्षिप्रा के स्वर, लोकस्वामी, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस, गुलाब चक्कर ग्रुप, फ्रेंड्स गार्डन म्यूजिकल ग्रुप, चिंतन क्लब तथा रॉयल ग्रुप ऑफ रतलाम सहित अनेक संगठनों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
सभी समाजजनों और संगठनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की है।
