.webp)
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने ‘भाबी जी घर पर हैं’ में अनीता भाभी का किरदार निभाकर फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई। छोटे पर दमदार रोल के लिए उन्हें फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) में भी सराहा गया। खासकर रहमान डकैत को थप्पड़ मारने वाला सीन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस सफलता के बाद सौम्या अब सूरज बड़जात्या की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म में नजर आएंगी।
एक्ट्रेस सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने ‘भाबी जी घर पर हैं’ में अनीता भाभी का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया था। हालांकि, दुनियाभर में उन्हें पहचान फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) के लिए मिली। साढ़े तीन घंटे लंबी इस फिल्म में सौम्या का रोल छोटा था, लेकिन दमदार और यादगार था। खासकर वह सीन जिसमें उन्होंने रहमान डकैत को थप्पड़ मारा, सोशल मीडिया पर छा गया। फैंस ने उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की।
धुरंधर की सफलता ने सौम्या टंडन की किस्मत चमका दी। उन्हें अब सूरज बड़जात्या (Suraj Barjatya New Movie) की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ (Yeh Prem Mol Liya) में कास्ट किया गया है। यह फिल्म बड़जात्या के रोमांटिक जॉनर में वापसी का प्रतीक है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं और सौम्या अब इन स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
