रतलाम – शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रतलाम द्वारा आदर्श गुरुकुल एकेडमी, रूपाखेड़ा में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में रेड रिबन क्लब, जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण परामर्श केंद्र और जैन दिवाकर श्री अरबिंदो हॉस्पिटल, रतलाम के संयुक्त प्रयासों से बी.पी., शुगर और हीमोग्लोबिन की नि:शुल्क जाँच की गई।
शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ. प्रणय बैरागी, निलेश लोधी, किरण कटारिया, विदिती फूलजले, नर्सिंग स्टाफ और मैनेजमेंट से निहाल सिंह चौहान के विशेष सहयोग से आयोजन सफल व सार्थक रहा। इस दौरान नेत्रदान के पंपलेट्स वितरित कर लोगों को नेत्रदान का संकल्प भी दिलाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मंगलेश्वरी जोशी ने की। संस्था की संस्थापक डॉ. श्वेता विंचुरकर, संस्था अध्यक्ष श्रीमती आभा शर्मा और पं. राजेंद्र कुमार जोशी के निर्देशानुसार यह शिविर संपन्न हुआ। आयोजन में एन.एस.एस. शिविर संयोजक डॉ. रोशनी रावत, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रीतिका श्रीवास्तव, प्रो. पूजा वास्केल और पैरालीगल वॉलेंटियर पं. विजय हेमकांत शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का संचालन युवा समाजसेवी वैदिक शर्मा ने किया तथा आभार आदर्श गुरुकुल एकेडमी, रूपाखेड़ा की प्राचार्य श्रीमती स्मिता दशोत्तर ने व्यक्त किया।
