रतलाम। होली के पावन पर्व पर मानवता की सेवा का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए मानव सेवा समिति के माध्यम से 32 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर दूसरों के जीवन में खुशियों के रंग भरे।
रक्त की अत्यधिक कमी को देखते हुए समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल मुरलीवाला, पूर्व सचिव गोपाल कृष्ण सोढ़ानी, हेमंत मेहता, राजेश सोमानी, निर्मल कटारिया, डॉ. इंदरमल मेहता और पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी गोविंद काकानी के संयुक्त प्रयासों से त्वरित रक्तदान का निर्णय लिया गया। इसके लिए रक्तदाताओं से मोबाइल के माध्यम से संपर्क कर उन्हें रक्तदान हेतु आमंत्रित किया गया।
बढ़ती मांग के बीच युवाओं ने दिखाया उत्साह
पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी गोविंद काकानी ने बताया कि कल (7 मार्च) को रतलाम, जावरा और नागदा के विभिन्न अस्पतालों से रक्त की भारी मांग आई थी, जिसे देखते हुए समिति द्वारा मरीजों के परिजनों के सहयोग से 46 यूनिट रक्त उपलब्ध कराया गया। इस विकट परिस्थिति में विभिन्न संगठनों के 32 युवाओं ने आगे आकर रक्तदान किया।
इन संगठनों और रक्तदाताओं का रहा सहयोग:
माहेश्वरी युवा संगठन, रतलाम: अंकित माहेश्वरी, उमेश मारोठिया, पंकज मुंदडा, राहुल माहेश्वरी, अंकित गायकवाड़, दिव्यांश लाठी, विवेक उपाध्याय एवं ऋषिराज सुराणा।
जैन दिवाकर नवयुवक मण्डल, रतलाम: विपिन श्रीमाल एवं शीतल काबरा के प्रयासों से पलाश जैन, विपुल अग्रवाल, रितेश कुमार कटारिया, संजय मेहता, सन्देश जैन, अर्पित गादिया, कुमार पाल मुणत, दीपांशु कटारिया एवं वैभव कटारिया।
अन्य सेवाभावी रक्तदाता: दशरथ पाटीदार, दीपक पाटीदार, अभिषेक पाटीदार, शुभम सकलेचा, संजय शर्मा (मलिक), राकेश पाटीदार, कमलेश कटारिया, समीर नायर, सतीश भलमे, आशीष व्यास, जयदीप जैन, नेपाल सिंह सिसोदिया, भाग्गेश गुमास्ते एवं अमित चोरडिया।
समिति के रक्त कोष पहुँचकर इन सभी रक्तदाताओं ने पीड़ित मानवता की सेवा का अनुकरणीय कार्य किया। मानव सेवा समिति की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
