जावरा। शहर के पहाड़िया रोड स्थित सिद्धचक्र टाउनशिप में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ शीतला माता की मूर्ति की स्थापना की गई।
कालोनी के निवासी आशीष सकलेचा ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्त कॉलोनीवासियों के सामूहिक सहयोग से माता जी की स्थापना का यह मांगलिक कार्य संपन्न हुआ। स्थापना समारोह की मुख्य बातें इस प्रकार रहीं:
विधि-विधान: गायत्री परिवार के पंडित चंद्रशेखर शर्मा ने पूर्ण विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ माता जी की मूर्ति प्रतिष्ठित करवाई।
मुख्य यजमान: मूर्ति स्थापना के दौरान आकाश राव गायकवाड़ एवं उनकी धर्मपत्नी ने मुख्य यजमान के रूप में हवन-पूजन की आहुतियां दीं।
उपस्थिति: इस भक्तिमय अवसर पर टाउनशिप के बड़ी संख्या में रहवासी और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
