मल्हारगढ़, 2 मार्च 2026। मंदसौर पुलिस द्वारा नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के अंतर्गत मल्हारगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग अपहृता को सुरक्षित दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 21.02.2026 को ग्राम पिपलिया बिश्निया के एक परिवार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया है। इस रिपोर्ट पर थाना मल्हारगढ़ में अपराध क्रमांक 29/2026, धारा 137(2) बीएनएस (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
मध्य प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों में प्रभावी कार्रवाई के निर्देशों के पालन में, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेरसिंह बघेल एवं एसडीओपी श्रीमती कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन मालवीय के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।
पुलिस कार्रवाई एवं गिरफ्तारी
गठित टीम द्वारा निरंतर प्रयास करते हुए दिनांक 02.03.2026 को नाबालिग अपहृता को दस्तयाब (बरामद) किया गया। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा अपहृता के कथन दर्ज किए गए, जिसमें उसने बताया कि आरोपी पवन उर्फ शिवम (पिता शंभूलाल सेन) निवासी आक्याकुंवर पदा (थाना गरोठ) उसे शादी का झांसा देकर भगा ले गया था और दुधाखेड़ी माताजी क्षेत्र में उसके साथ दुष्कर्म किया।
अपहृता के कथनों के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 64(1) बीएनएस एवं पॉक्सो (POCSO) एक्ट की वृद्धि की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन उर्फ शिवम को गिरफ्तार कर लिया है।
सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में निम्नलिखित अधिकारियों/कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा:
- निरीक्षक मोहन मालवीय (थाना प्रभारी, मल्हारगढ़)
- सउनि जगदीश ठाकुर
- प्र.आर. 524 मनीष लवाना (थाना मल्हारगढ़)
- प्र.आर. 210 मानसिंह भाटी (थाना गरोठ)
