संगठन में ही शक्ति है, इसी मंत्र से बढ़ना होगा आगे: महेंद्र बोथरा
रतलाम। अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का अल्प प्रवास के दौरान रतलाम आगमन हुआ। नीमचोक स्थित जैन दिवाकर स्थानक पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की।
मुख्य आकर्षण और घोषणाएं:
युवा सम्मेलन: आगामी 15 मार्च को उदयपुर (अटल सर्कल, सेक्टर 4) में युवा शाखा का वृहद राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा।
एकता का संदेश: राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आई.एम. सेठिया ने कहा कि जैन दिवाकर जी ने श्रमण संघ में समर्पण की जो मिसाल पेश की, हमें उसी मार्ग पर चलते हुए ‘तेरे-मेरे’ की भावना से ऊपर उठकर संगठन को अखंड बनाना है।
भावी योजना: संगठन मंत्री सिद्धराज संघवी ने बताया कि युवा सम्मेलन की सफलता के बाद जल्द ही महिला सम्मेलन की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।
