जावरा, नि.प्र. अखिल भारतीय धोबी महासंघ, रजक महिला मंडल जावरा एवं रजक युवा संगठन जावरा के पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजजनों द्वारा सोमवार को अत्यंत हर्ष के साथ, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फाग महोत्सव एवं संत शिरोमणि श्री गाडगे बाबा जी की जयंती एक साथ मनाई गई।
सर्वप्रथम समाजजनों द्वारा चल समारोह निकाला गया। इसके पश्चात बोर्डिया कुआं स्थित त्रिमूर्ति हनुमानजी मंदिर परिसर में फूलों से फाग उत्सव मनाया गया। अंत में श्री गुरुदेव की महाआरती की गई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार रजक महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सीता मावर एवं रजक युवा संगठन संरक्षक श्री हरीश बामनिया ने व्यक्त किया।
