नई दिल्ली: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले सप्ताह में दो बार बेहोश होने के बाद आज सोमवार को दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया है। जहां उनका MRI किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक 10 जनवरी को धनखड़ वॉशरूम में दो बार बेहोश हो गए थे। आज उन्हें डॉक्टर्स ने जांच के लिए भर्ती करने की सलाह दी। बता दें कि जगदीप धनखड़ पिछले साल से ही स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने उपराष्ट्रपति पद से भी स्वास्थ्य कारणों से ही इस्तीफा दिया था।

उन्होंने बताया कि उप-राष्ट्रपति के रूप में सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेने के दौरान धनखड़ अतीत में कई बार बेहोश हो चुके थे, जिनमें कच्छ का रण, उत्तराखंड, केरल और राष्ट्रीय राजधानी शामिल हैं।
