महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा
जावरा (निप्र): सिद्ध चक्र टाउनशिप कॉलोनी में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। स्थापना से एक दिन पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किए और धार्मिक भजनों की धुन पर नृत्य करते हुए मंदिर परिसर पहुँचीं।
रात्रि में मकवाना एंड पार्टी द्वारा सुंदरकांड का शानदार पाठ किया गया। स्थापना के दिन विधि-विधान से हवन और पूजन के पश्चात महाआरती का आयोजन हुआ। जानकारी देते हुए आशीष सकलेचा ने बताया कि पंडित चंद्रशेखर शर्मा ने यह अनुष्ठान संपन्न करवाया।
इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनिल दसेड़ा, अभय कोठारी सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कॉलोनी वासियों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
