महाशिवरात्रि विशेष: उज्जैन-भोपाल के मध्य चलेंगी तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें
प्रसारण न्यूज़, रतलाम
रतलाम, 12 फरवरी: पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर उज्जैन और सीहोर क्षेत्र में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए उज्जैन-भोपाल के मध्य तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ट्रेनों का विवरण इस प्रकार दिया है:
1. गाड़ी संख्या 09305/09306 (उज्जैन–संत हिरदाराम नगर–उज्जैन)
- 09305 (उज्जैन से): 13 फरवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन सुबह 09:00 बजे प्रस्थान कर दोपहर 13:30 बजे संत हिरदाराम नगर पहुँचेगी।
- 09306 (संत हिरदाराम नगर से): 13 फरवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 14:30 बजे प्रस्थान कर शाम 19:30 बजे उज्जैन पहुँचेगी।
- ठहराव: तराना रोड, मक्सी, बेरछा, कालीसिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल एवं सीहोर।
2. गाड़ी संख्या 09307/09308 (उज्जैन–भोपाल–उज्जैन)
- 09307 (उज्जैन से): 13 फरवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन रात 21:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन तड़के 02:10 बजे भोपाल पहुँचेगी।
- 09308 (भोपाल से): 14 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन रात 03:10 बजे प्रस्थान कर सुबह 08:00 बजे उज्जैन पहुँचेगी।
- ठहराव: उपरोक्त स्टेशनों के साथ ही संत हिरदाराम नगर पर भी रुकेगी।
3. गाड़ी संख्या 09313/09314 (उज्जैन–संत हिरदाराम नगर–उज्जैन)
- 09313 (उज्जैन से): 13 फरवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन शाम 16:00 बजे प्रस्थान कर रात 21:40 बजे संत हिरदाराम नगर पहुँचेगी।
- 09314 (संत हिरदाराम नगर से): 13 फरवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन रात 22:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 02:00 बजे उज्जैन पहुँचेगी।
- ठहराव: तराना रोड, मक्सी, बेरछा, कालीसिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल एवं सीहोर।
यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी:
- कोच श्रेणी: इन मेला स्पेशल ट्रेनों में सामान्य (General) और स्लीपर (Sleeper) श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।
- समय सारिणी: ट्रेनों के ठहराव और समय की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर लॉगइन कर सकते हैं।
