रतलाम : स्वर कोकिला लता मंगेशकर की पुण्यतिथि के अवसर पर शहर के ऐतिहासिक गुलाब चक्कर (कालिका माता क्षेत्र) में पौधारोपण कर उन्हें स्वरांजलि दी गई। बी.आर. म्यूजिकल ग्रुप के संस्थापक हरीश गेहलोत और उनकी टीम ने उद्यान परिसर में 50 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
सौंदर्यीकरण और जागरूकता का संगम समूह के संचालक हरीश गेहलोत ने बताया कि गुलाब चक्कर एक ऐसा केंद्र है जहाँ संगीत, योग, प्राणायाम और अन्य सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियां निरंतर आयोजित होती रहती हैं। यहाँ पौधारोपण का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना और उद्यान की सुंदरता को बढ़ाना है।
पौधों की देखभाल का लिया संकल्प म्यूजिकल ग्रुप ने केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा का भी संकल्प लिया है। गेहलोत ने कहा, “हमारी टीम इन पौधों की देखभाल के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। जब तक ये पौधे पूर्ण रूप से वृक्ष का स्वरूप नहीं ले लेते, हम निरंतर इनका संरक्षण करते रहेंगे।”
ये रहे उपस्थित इस सेवा कार्य में समाजसेवी आशीष मिश्रा, अश्विन कुमार शुक्ला, नामेन्द्र खरे, महेंद्र शर्मा, सेरिश फातिमा, हेमलता गेहलोत सहित टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में अपना योगदान दिया।
