पश्चिम रेलवे ने सांस्कृतिक उपलब्धियों के लिए कर्मचारियों को किया सम्मानित; ‘ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी’ पर जमाया कब्जा
पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक (लुकिंग आफ्टर) श्री प्रदीप कुमार, चर्चगेट स्थित मुख्यालय में पुरस्कार विजेता कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए।
मुंबई. पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक (लुकिंग आफ्टर) श्री प्रदीप कुमार ने अखिल भारतीय अंतर-रेलवे सांस्कृतिक संगीत प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में पश्चिम रेलवे ने ‘ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी’ जीतकर अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार:
- श्री चैतन्य परब (मुख्यालय, चर्चगेट): शास्त्रीय गायन (Classical Vocal) में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
- श्रीमती प्रेरणा बाझे (मुख्यालय, चर्चगेट): सुगम संगीत गायन श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
श्री विनीत अभिषेक ने आगे बताया कि महाप्रबंधक ने पुरस्कार विजेता कर्मचारियों और पूरे दल को उनकी सराहनीय उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पश्चिम रेलवे का नाम रोशन करने के लिए उनके समर्पण की सराहना की। महाप्रबंधक ने पश्चिम रेलवे की सांस्कृतिक टीम के सामूहिक प्रयासों की भी प्रशंसा की, जिसकी बदौलत रेलवे को ‘ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी’ हासिल हुई।
पश्चिम रेलवे अपने कर्मचारियों को सांस्कृतिक उत्कृष्टता हासिल करने और राष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए निरंतर प्रोत्साहित और समर्थन देता रहता है।
