तीन दिवसीय भव्य आयोजन और शाही सवारी का होगा आयोजन
रतलाम। लक्कड़पीठा स्थित श्री टेकेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर ट्रस्ट ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भोलेनाथ का उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा।
भक्ति और उत्सव का तीन दिवसीय कार्यक्रम:
मंदिर समिति द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्सव की शुरुआत 13 फरवरी से होगी। कार्यक्रमों का विवरण इस प्रकार है:
- 13 फरवरी (शुक्रवार): महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ शाम 7:00 बजे भव्य आरती के साथ होगा।
- 14 फरवरी (शनिवार): दोपहर 5:00 बजे महिला मंडल द्वारा मेहंदी एवं हल्दी की रस्म अदा की जाएगी। इसके पश्चात शाम 7:30 बजे से सुमधुर भजनों की संध्या सजेगी, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस का आनंद लेंगे।
- 15 फरवरी (रविवार): इस दिन महोत्सव का मुख्य आकर्षण ‘शाही सवारी’ होगी। दोपहर 3:00 बजे भगवान टेकेश्वर महादेव ढोल-धमाकों और बैंड-बाजे के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे। सवारी के पश्चात मंदिर में भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा और महाआरती होगी। कार्यक्रम का समापन महाप्रसादी वितरण के साथ होगा।
भक्तों से पधारने की अपील
श्री टेकेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के सदस्य मांगीलाल बहादुर, प्रवीण वाघेला, विक्की राठौर, रोहित, पवन राठौर, मोहित बंजारा, आयुष सोलंकी, करण शर्मा, भरत शर्मा, वंश, सुमित, मारुति, सावन बंजारा एवं महिला मंडल की सदस्य श्रीमती मांगूबाई गाँधी, ममता बहादुर, संगीता राठौर और याशीका बहादुर ने धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेने का निवेदन किया है।
