जावरा | जावरा नगर की प्रसिद्ध इकबाल हुसैन रमजान फरीदी कव्वाल पार्टी ने हाल ही में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल शादी समारोह में अपनी शानदार कव्वाली से समां बांध दिया। सूफी संगीत से सजी इस यादगार शाम ने उपस्थित मेहमानों को भाव-विभोर कर दिया।
कव्वाल पार्टी ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत मशहूर सूफी कलाम “ताजदार-ए-हरम”, “सारे लमकां से तलब हुई” सहित अन्य लोकप्रिय सूफी कव्वालियों से की। इन रूहानी प्रस्तुतियों ने विवाह समारोह के माहौल को संगीतमय बना दिया और श्रोताओं को देर तक बांधे रखा। यह लाइव प्रस्तुति शादी की शाम के मुख्य आकर्षणों में से एक रही।
शादी से पहले कव्वाली ने रचा भावनात्मक माहौल
शुक्रवार की शाम जावरा शहर एक अनूठे आयोजन का गवाह बना, जहां विवाह से एक दिन पूर्व शादी एवं कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल जुमा मैरिज हॉल में आयोजित इस समारोह ने माहौल को भावुकता और उल्लास से भर दिया।
अवसर था आटा चक्की संचालक अब्दुल अजीज की बेटी एवं पत्रकार नाहरू मोहम्मद की भतीजी की शादी का। इस खास मौके पर कव्वाल पार्टी द्वारा पेश किए गए कलामों की उपस्थित जनों ने जमकर सराहना की।
गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, रिश्तेदार एवं शहर के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। सभी ने कव्वाली कार्यक्रम की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और आयोजन को सफल व यादगार बताया।
