दलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: , ट्रक के साथ आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर/दलौदा: मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रदेश भर में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत दलौदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महू-नीमच हाईवे पर गौशाला के पास घेराबंदी कर एक ट्रक से भारी मात्रा में डोडाचूरा और नकदी जब्त की है।
अभियान के तहत कार्रवाई
मंदसौर पुलिस अधीक्षक (SP) श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेर सिंह बघेल एवं एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण श्रीमती कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा उनि शुभम व्यास के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने हाईवे पर संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली, जिसमें किराना सामान के नीचे डोडाचूरा छिपाया गया था।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 14.02.2026 को सउनि प्रमोद सिंह तोमर एवं उनकी टीम ने महू-नीमच हाईवे रोड स्थित गौशाला के पास नाकाबंदी की। घेराबंदी के दौरान ट्रक क्रमांक PB02DW1532 को रोककर उसकी बारीकी से जांच की गई। तलाशी के दौरान ट्रक में भरे किराना सामान के नीचे से 40 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा और 1 लाख 40 हजार रुपये नकद बरामद हुए।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी के विरुद्ध थाना दलौदा पर अपराध क्रमांक 70/26, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
गिरफ्तार आरोपी
- ओंकार सिंह पिता खजान सिंह जाट सिख (उम्र 45 वर्ष)
- निवासी: ग्राम सांगे, गुरु गोविंद सिंह स्कूल के पास, थाना तरनतारन सदर, जिला तरनतारन (पंजाब)।
जब्त सामग्री (मशरुका)
| वस्तु | विवरण | अनुमानित कीमत |
| मादक पदार्थ | 40 किलोग्राम डोडाचूरा | ₹12,00,000 |
| नकदी | नकद राशि | ₹1,40,000 |
| वाहन | ट्रक क्रमांक PB02DW1532 | ₹18,00,000 |
| कुल जब्ती | ₹31,40,000 |
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि शुभम व्यास, उनि आर.एस. पंवार, सउनि प्रमोद सिंह, प्र.आर. 290 जितेंद्र सिंह, आर. युवराज सिंह, आर. परिमाल सिंह, आर. गोपाल कृष्ण और आर. सुनील यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
