CUET PG 2026 Registration Last Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (Common University Entrance Test) यी सीयूईटी पीजी 2026 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. इसके लिए आवेदन की लास्ट डेट 14 जनवरी, बुधवार 2026 है. इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो सीयूईटी पीजी 2026 के आवेदन की आखिरी डेट से पहले फटाफट रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को अपना लें. NTA ने भी एक ऑफिशियल निर्देश के जरिए छात्रों को जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है. आवेदन फीस का भुगतान कर लेने के बाद ही रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा माना जाएगा. आइए सीयूईटी पीजी 2026 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जानते हैं.
