जावरा, नि.प्र. भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ, मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में प्रदेश अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में प्राइवेट ट्रांसपोर्ट के बीपीटीएमएम के प्रदेश प्रभारी एवं बीएमएस के प्रदेश मंत्री राजन नायर तथा भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ की अखिल भारतीय उपाध्यक्ष गीता ताई एवं अखिल भारतीय मंत्री युवराज सिंह राणावत बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
बैठक में प्रदेशभर की यूनियनों के प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन बीपीटीएमएम के प्रदेश महामंत्री श्री हरि सिंह रघुवंशी ने किया। बीएमएस के विभाग प्रमुख फतेह सिंह गुर्जर सहित बीपीटीएमएम एवं बीएमएस के प्रदेश पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
बैठक में विशेष रूप से आगामी 25 फरवरी को होने वाले बीएमएस के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेशभर के ड्राइवरों के लिए कल्याण बोर्ड बनाए जाने की मांग जोरदार ढंग से उठाई गई।
