5 क्विंटल लापसी और 70 किलो रोटियों का लगाया भोग, संचेती परिवार रहा आयोजन का लाभार्थी
जावरा। निज प्रतिनिधि नगर की प्रतिष्ठित संस्था ‘जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री’ द्वारा जीवदया की गौरवशाली परंपरा का निर्वहन करते हुए जीवदया सोसायटी गौशाला पर गौमाता का ‘स्वामी वात्सल्य’ (सामूहिक भोज) आयोजित किया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से गौवंश के प्रति अटूट श्रद्धा और वात्सल्य का संदेश दिया गया।
लापसी, गुड़ और रोटियों से हुआ सत्कार इस आयोजन के दौरान गौशाला में निवास कर रहे गौवंश को 5 क्विंटल शुद्ध लापसी, 70 किलो रोटियां, प्रचुर मात्रा में हरा चारा और गुड़ खिलाया गया। इस संपूर्ण आयोजन के पुण्यशाली लाभार्थी पुखराज-राखी संचेती परिवार रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में मैत्री अध्यक्ष राजेश पोखरना ने स्वागत भाषण दिया और संचेती परिवार के सेवा भाव की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
समाजजनों की रही गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष अनिल धारीवाल सहित पूर्व अध्यक्ष आशीष पोखरना, राजीव लुक्कड़ और आलोक बरैया विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में सचिव शशांक मेहता, दीपक मेहता, संदीप दसेड़ा, विपिन चोरडिया, शैलेष श्रीश्रीमाल, अरुण धारीवाल, संदीप श्रीमाल, राजीव लुहाड़िया, अजय पटवा, मनीष मेहता, वैभव ओस्तवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रुप के सदस्य और महिला इकाई की सदस्य उपस्थित थीं।
कार्यक्रम में राखी धारीवाल, श्वेता लुक्कड़, पायल पोखरना, नम्रता बरैया, समीक्षा पोखरना, अलका पटवा सहित संचेती परिवार के इष्ट-मित्रों ने भी गौ सेवा में हाथ बंटाया।
